0 छत्तीसगढ़ी ब्राह्मण समाज की विकास के लिए दानदाता आए आगे

रायपुर । छत्तीसगढ़ युवा विकास संगठन के तत्वावधान में छत्तीसगढ़ी ब्राह्मण समाज विप्र भवन प्रबंध समिति द्वारा आयोजित दानदाताओ एवं छत्तीसगढ़ी ब्राह्मण समाज के सम्मानित सदस्यों का वार्षिक सम्मेलन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का समापन आज आयोग के अध्यक्ष एवं पूर्व कुलपति प्रो. एस के पांडेय, अध्यक्ष भास्कर शर्मा,पूर्व कलेक्टर अनुराग पाण्डेय, अरुण शर्मा एवं राम विशाल शर्मा के गरिमामय उपस्थिति में संपन्न हुआ।
वहीं विप्र महिला मंडल द्वारा आयोजित सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा प्रतियोगिता के विजेताओं को
महापौर मीनल चौबे ने पुरस्कृत किया ।
पुरस्कार वितरण समारोह में विजेताओं को पुरस्कृत करते हुए महापौर मीनल चौबे ने कहा कि छत्तीसगढ़ी ब्राह्मण समाज द्वारा आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम निश्चित ही हमारे बच्चों के सर्वांगीण विकास में सहायक होंगे। इस प्रकार का आयोजन निरंतर होते रहना चाहिए। जिससे छत्तीसगढ़ी ब्राह्मण समाज संगठित हो सके और हम सब एक दूसरे की सहायता से आगे बढ़ते रहें। प्रोफेसर एसके पांडेय ने अपने संबोधन में कहा कि ब्राह्मण का पहला धर्म विद्यादान है। विद्यादान महादान है, और इसी कड़ी में विप्र महाविद्यालय एवं विप्र पब्लिक स्कूल सर्व सुविधा युक्त संपन्न होने के साथ न्यूनतम शुल्क में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के लिए तत्पर है ।इसके साथ छत्तीसगढ़ी ब्राह्मण समाज द्वारा पूरे वर्ष भर विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से समाज को जोड़ने का कार्य कर रहा है। आज हमें युवा वर्ग को जोड़ने की आवश्यकता है। युवाओं पर आधारित और युवाओं की आवश्यकताओं पर केंद्रित कार्यक्रमों की श्रृंखला छत्तीसगढ़ी ब्राह्मण समाज को करना होगा ।ताकि आज के प्रतिस्पर्धा के युग में हमारे समाज के युवा किसी से पीछे ना रहे। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ युवा विकास संगठन के अध्यक्ष ज्ञानेश शर्मा ने एक केंद्रीय छत्तीसगढ़ी ब्राह्मण समाज के गठन की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि आज छत्तीसगढ़ी ब्राह्मण समाज का एक मजबूत संगठन की आवश्यकता है। जिसके अंतर्गत समस्त ब्राह्मण समाज की संस्थाएं उनके मार्गदर्शन में काम करें। और समाज एक निश्चित विकास की दिशा में आगे बढ़े। इस अवसर पर एम.डी .दीवान ने ₹51,000 के दान की घोषणा की, जिसका उपयोग बाल समाज लाइब्रेरी के विकास में किया जाएगा। बाल मंदिर में पढ़ी रश्मि विनय शुक्ला ने बाल समाज लाइब्रेरी के विकास के लिए ₹1,01000 दान की घोषणा की। उन्होंने बताया कि उनकी प्रारंभिक शिक्षा वहीं से हुई अतः भवन के नवनिर्माण में योगदान देकर उन्हें खुशी होगी। पूर्णिमा शेखर दुबे ने भी विप्र भवन द्वारा छत्तीसगढ़ी ब्राह्मण समाज के विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति प्रदान करने के लिए 51,000/ – एवं बाल समाज लाइब्रेरी के नवनिर्माण के लिए 51,000/ – रुपए दान की घोषणा की। इसके पूर्व विप्र सांस्कृतिक भवन प्रबंध समिति के अध्यक्ष नरेंद्र तिवारी ने अपने स्वागत भाषण में समस्त अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि विप्र भवन छत्तीसगढ़ी ब्राह्मण समाज के गतिविधियों और कार्यक्रमों का केंद्र बना हुआ है। इसलिए समाज के समस्त सदस्य यहां के हर कार्यक्रम में उपस्थित होकर इसका लाभ ले एवं अपना सुझाव प्रेषित करें। इस अवसर पर महासचिव नटराज शर्मा ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए वर्ष भर की गतिविधियों का विवरण प्रस्तुत किया ।इसके उपरांत विप्र शक्ति महिला मंडल के अध्यक्ष प्रीति शुक्ला , संयोजक भारती शर्मा एवं सहसंयोजक शंजिता शुक्ला ने वार्षिक सम्मेलन के दौरान संपन्न छत्तीसगढ़ी ब्राह्मण समाज के सदस्यों के लिए आयोजित सांस्कृतिक साहित्यिक एवं खेलकूद प्रतियोगिता का विवरण प्रस्तुत किया। सभी विजेता प्रतिभागियों को अतिथियों ने मोमेंटो और प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। वार्षिक सम्मेलन का मंच संचालन डॉ.मेघेश तिवारी ने किया। आभार प्रदर्शन सुरेंद्र शुक्ला ने किया।इस अवसर पर विप्र संस्कृतिक भवन प्रबंध समिति के सदस्यों सहित छत्तीसगढ़ी ब्राह्मण समाज के सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित थे।