रायपुर। चैत्र नवरात्र विशेष ज्योतिषीय संयोग के साथ 19 मार्च से शुरू हो गया। यह 27 मार्च तक चलेगा। नौ दिनों तक चलने वाले इस पावन पर्व में श्रद्धालु मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा-अर्चना कर सुख, समृद्धि तथा शांति की कामना करेंगे। इस वर्ष मां भगवती का आगमन पालकी पर होगा, जिसे शुभ और समृद्धि का संकेत माना जाता है। वहीं विदाई हाथी पर होगी।