वित्त, पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी तथा लोकस्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री गुरु खुशवंत साहेब की मौजूदगी में GK Ultra Plus इलेक्ट्रिक वाहनों को दिखाई गई हरी झंडी
लास्ट–माइल कनेक्टिविटी को सशक्त बनाने के साथ–साथ महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने अभियान
नया रायपुर। शहरी परिवहन को अधिक सुगम, सुरक्षित औरपर्यावरण–अनुकूल बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत नया रायपुर में GK Electric के GK Ultra Plus इलेक्ट्रिक वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। यह पहल शहर की लास्ट–माइल कनेक्टिविटी को सशक्त बनाने के साथ–साथ महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाकर उन्हें व्यावसायिक परिवहन क्षेत्र में नई पहचान दिलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
इस गरिमामयी समारोह में वित्त, वाणिज्यिक कर, आवास, पर्यावरण एवं योजना मंत्री ओ.पी. चौधरी तथा लोकस्वास्थ्य यांत्रिकी एवं अनुसूचित जाति कल्याण मंत्री गुरु खुशवंत साहेब मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में राज्य प्रशासन की ओर से विभागीय सचिव अंकित आनंद, नवा रायपुर अटल नगर विकास प्राधिकरण (NRDA) के मुख्यकार्यपालन अधिकारी चंदन कुमार, रायपुर कलेक्टर गौरव कुमारसिंह तथा रायपुर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी विश्वरंजन की गरिमामयी उपस्थिति रही।
इस अवसर पर GK Electric की ओर से कंपनी के डायरेक्टर अमर पारवानी, डायरेक्टर पुनीत पारवानी तथा (COO) सुरेश दसारी अपनी टीम के साथ उपस्थित रहे। कंपनी के नेतृत्व में प्रशिक्षित महिला चालकों को विशेष रूप से तैयार किए गए इलेक्ट्रिक वाहनों का औपचारिक हस्तांतरण किया गया, जो महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।वाहनों के हस्तांतरण से पूर्व GK Electric द्वारा सभी महिला चालकों के लिए 30 दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस प्रशिक्षण में सुरक्षित वाहन संचालन, सड़क सुरक्षा नियमों तथा वाहन के नियमित रखरखाव (बेसिक मेंटेनेंस) से संबंधित व्यावहारिक जानकारी प्रदान की गई, ताकि वे आत्मविश्वास के साथ इन इलेक्ट्रिक वाहनों का व्यावसायिक संचालन कर सकें।
लास्ट-माइल कनेक्टिविटी को मिलेगा मजबूत आधार
GK Ultra Plus इलेक्ट्रिक वाहनों को नवा रायपुर के विभिन्न क्षेत्रों मेंसंचालित किया जाएगा, जिससे नागरिकों को सुरक्षित, सुविधाजनक, विश्वसनीय एवं प्रदूषण-मुक्त परिवहन सुविधा उपलब्ध होगी और शहरके भीतर अंतिम चरण की परिवहन आवश्यकता (Last-Mile Connectivity) को प्रभावी समाधान मिलेगा।
महिला सशक्तिकरण को नई दिशा
यह पहल महिलाओं को व्यावसायिक चालक के रूप में स्थापित कर उन्हेंआर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने का मार्ग प्रशस्त करेगी। साथ ही, यहसमावेशी एवं सशक्त शहरी परिवहन व्यवस्था के निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
प्रशासन और उद्योग का प्रभावी समन्वय
वाहनों का सफल हस्तांतरण राज्य सरकार, जिला प्रशासन तथा GK Electric के संयुक्त प्रयासों का परिणाम है। यह पहल सतत, हरित एवंभविष्य उन्मुख सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था विकसित करने की दिशा मेंएक महत्वपूर्ण उदाहरण प्रस्तुत करती है।
इस अवसर पर GK Electric के प्रबंधन ने बताया कि GK Ultra Plusको विशेष रूप से शहरी मार्गों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर विकसित किया गया है। यह वाहन उच्च आवृत्ति वाले परिचालन के लिए उपयुक्त होने के साथ-साथ सुरक्षा, आराम और परिचालन दक्षता के उच्चमानकों को सुनिश्चित करता है। कंपनी का मानना है कि यह पहल देश के उभरते स्मार्ट शहरों में पर्यावरण-अनुकूल सार्वजनिक परिवहन का एकनया मानक स्थापित करेगी।
